Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
05-Feb-2022 08:28 AM
PATNA : आज सरस्वती पूजा है. पूजन का शुभ मुहूर्त प्रात: काल सात बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक है. अभिजीत मुहूर्त 11:25 से 12:25 तक है. इसमें विद्यारंभ करने का शुभ मुहूर्त है. हालांकि कोरोना के कारण इस बार पूजा साधारण तरीके से होगी. बिहार में 6 फ़रवरी तक कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए सर्वजनिक जगहों पर पूजा पर रोक लगाई गई है.
सरस्वती पूजा को लेकर पटना पुलिस सतर्क है. सुरक्षा को लेकर पटना जिले में थाना पुलिस के अलावे 2500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी है. पुलिस टीम हर चौक-चौराहों से लेकर मुख्य सड़कों पर तैनात कर दी गयी है. खास कर उन इलाकों में विशेष रूप से तैनाती की गयी हैं, जहां छात्रावास, स्कूल व कॉलेज हैं. इसके अलावे क्यूआरटी, वज्र वाहन व अग्निशमन दल को कई प्वाइंट पर तैनात किया गया है. यह पूरी व्यवस्था सरस्वती पूजा से लेकर विसर्जन तक बनी रहेगी.
इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर ही सभी प्रतिमा का विसर्जन करवा दें. सरस्वती पूजा को लेकर शांति व्यवस्था व शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए हर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने लोगों से पूजा के दौरान शांति बनाये रखने की अपील की.
संवेदनशील इलाक़ों पर रहेगी नजर :
सरस्वती पूजा को लेकर कुछ ऐसे इलाकों की भी पहचान की गयी है, जो संवेदनशील हैं. इन इलाकों में फुलवारीशरीफ, पटना सिटी के कई इलाके शामिल हैं. इन स्थानों पर बीएमपी व आरएएफ की भी तैनाती कर दी गयी है. सरस्वती पूजा को लेकर गंगा नदी में आम लोगों के नाव से इधर-उधर घूमने पर पाबंदी लगा दी गयी है. नदी थाना पुलिस के साथ ही प्रशासन के लोग घाटों पर तैनात किये गये हैं.