ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना में सड़क पर हुई मौत, इलाके में फैल गई सनसनी

पटना में सड़क पर हुई मौत, इलाके में फैल गई सनसनी

28-Feb-2021 11:46 AM

By BADAL ROHAN

PATNA : खबर पटना सिटी इलाके से सामने आ रही है जहां मालसलामी थाना इलाके में मारूफगंज मंडी के पास एक व्यक्ति की सड़क पर मौत हो गई. सड़क पर पड़ी लाश को देखकर पूरे इलाके में सुबह-सुबह सनसनी फैल गई. आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.


सड़क पर एक व्यक्ति की मौत होने के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए. कई लोगों ने कोरोनावायरस होने की आशंका जताई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मारूफगंज मंडी में ही काम करने वाले अशोक के तौर पर की है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है.


हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अशोक की मौत किस वजह से हुई लेकिन सड़क किनारे उसका शव पाया गया, अशोक किसी बीमारी से पीड़ित था या नहीं यह उसके परिवार वाले ही बता सकते हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. एक तरफ जहां कोरोना की वापसी को लेकर पटना सिटी इलाके में इस घटना के बाद से काफी देर तक चर्चा होती रही. लोग दहशत में रहे. वहीं दूसरी तरफ प्रशासन इसे स्वाभाविक मौत मानकर चल रहा है.