Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
08-Jan-2022 10:01 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पटना में भी आज कोरोना के नए मामले बढ़े हैं। पटना के अगमकुआं स्थित RMRI में भी कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आरएमआरआई के 14 साइंटिस्ट और 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
वही पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में 261 लोगों की कोरोना जांच की गयी थी जिसमें 57 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि पटना के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल एनएमसीएच में 153 लोगों की जांच में 78 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
बिहार में कोरोना तेजी से अपना पांव पसार रहा है। बात यदि राजधानी पटना की करें तो यह हॉट स्पॉट बना हुआ है। पटना में कोरोना के 1956 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। 17 साल से नीचे के 70 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। पटना में 70 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
वही राजद पार्टी दफ्तर में भी 8 लोग संक्रमित पाए गए है। जिसके बाद फिलहाल आरजेडी पार्टी कार्यालय को बंद कर दिया गया है। शनिवार को 24 घंटे में बिहार में कुल 4526 नए मामले आए हैं। वही पटना में 24 घंटे में 1956 नए केसेज मिलने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं।
जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं। राज्य में आज कुल 4526 नए कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 1956 नए मरीजों की पहचान हुई है। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 12311 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गये कोरोना के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो अररिया में 23 नए मामले सामने आए हैं तो वही अरवल में 45, औरंगाबाद में 46,बांका 44, बेगूसराय 276,भागलपुर 53, भोजपुर 77, बक्सर 30, दरभंगा 73, पूर्वी चंपारण 88, गया 284 नए संक्रमित मिले हैं।
वही गोपालगंज में 13, जमुई 67, जहानाबाद 61, कैमूर 16, कटिहार 53, खगड़िया 14, किशनगंज 51, लखीसराय 27, मधेपुरा 37, मधुबनी 58, मुंगेर 26, मुजफ्फरपुर 263, नालंदा 212, नवादा 22, पटना 1956, पूर्णिया 45, रोहतास 61, सहरसा 37, समस्तीपुर 61, सारण 110, शेखपुरा 5, शिवहर 15, सीतामढ़ी 90, सीवान 18, सुपौल 32, वैशाली 60, पश्चिम चंपारण 32, इसके अलावे दूसरे राज्य के 47 लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव पाये गये हैं।

