ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान

पटना में RJD नेताओं ने किया राजभवन मार्च, 105 आपराधिक वारदातों के आंकड़ों के साथ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

15-Sep-2024 04:17 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में बढ़ते आपराधिक वारदातों और गिरती विधि व्यवस्था को लेकर आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं ने पटना में राजभवन मार्च निकाला। हालांकि इस मार्च में तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए। तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले हुए हैं और विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। आरजेडी के प्रदेश दफ्तर से यह मार्च निकाला गया। 


जो वीरचंद पटेल पथ से होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचा जहां पहले से बैरिकेटिंग की गयी थी और भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को वहां तैनात किया गया था। पुलिस कर्मियों ने आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। जिसके बाद राजद कार्यकर्ता वही धरना पर बैठ गये। राजद नेता राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपे जाने की बात कर रहे थे। जिसके बाद पटना जिला प्रशासन के निर्देश के बाद आरजेडी नेताओं को राजभवन ले जाया गया। 


राजभवन में आरजेडी नेताओं ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बिहार में हुए 105 आपराधिक वारदातों से संबंधित आंकड़ों को भी सलंग्न किया गया। आरजेडी नेताओं का कहना था कि जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है तब से बिहार में अपराधियों का मनोबल भी काफी बढ़ गया है। बढ़ते अपराध और गिरती विधि व्यवस्था से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। आए दिन हो रही आपराधिक वारदातों से बिहार के लोग काफी डरे सहमें हैं। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 


आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम लोग अहिंसा में विश्वास करने वाले लोग है। लाठी चलेगी तो लाठी भी खाएंगे लेकिन बिहार में अपराध को खत्म हो इसके लिए आंदोलन करते रहेंगे। वही आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि 105 अपराध की घटनाओं के आंकड़ों के साथ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया है। आरजेडी नेताओं ने घटित घटनाओं का संज्ञान में लेने की अपील की। कहा कि इन घटनाओं पर समुचित कार्रवाई हो इसे लेकर सरकार को निर्देश दिया जाए।