मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-Jul-2024 03:21 PM
By First Bihar
PATNA: कहते हैं दादा-पोते का रिश्ता बहुत अटूट होता है। दादा, पोते का पहला मित्र होता है जबकि पोता, दादा का आखिरी मित्र होता है। इन सब के बीच पटना में कलयुगी पोते की करतूत सामने आई है जिसने दादा-पोता के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। दरअसल एक पोते ने सोये अवस्था में दादा की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
घटना पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हार गांव की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे राजकुमार यादव ने फतुहा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।
मृतक की पहचान 71 वर्षीय शर्वी यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में फतुहा एसडीपीओ निखिल कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे राजकुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तब शुरूआती जांच में पता चला कि शर्वी यादव की हत्या रविवार की देर रात करीब 2 बजे हुई थी। जिनकी हत्या पोते नीरज ने की थी।
जिसके बाद से वो फरार हो गया। उसके अचानक फरार होने पर पुलिस को शक हुआ जिसके बाद छापेमारी कर पोते को गिरफ्तार किया गया। पोते की गिरफ्तारी से परिजन और ग्रामीण भी हैरान है। इलाके में इस घटना की चर्चा जोरशोर से हो रही है। पोते ने दादा को क्यों मारा इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।