Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
27-May-2024 07:24 AM
By First Bihar
PATNA : चक्रवाती तूफान रेमल रविवार की देर रात बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों से टकरा गया है। साथ ही इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी शुरू हो गई है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि बिहार में भी रेमल का असर पड़ने के आसार हैं। राज्य के उत्तरी भाग के कुछ जिलों में सोमवार को बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इससे उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। पटना में रेमल तूफान को लेकर IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है। यहां मध्य रात्रि से बारिश हो सकती है।
वहीं, बंगाल में चक्रवातीय तूफान रिमेल को देखते हुए कोलकाता-पटना-कोलकाता सेक्टर के बीच उड़ान भरने वाली दोनों फ्लाइट रविवार को रद्द कर दी गई थी। इसके कारण कुल 700 यात्री फंसे रहे। देवघर-पटना- देवघर की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है। चक्रवाती तूफान रेमल रविवार की आधी रात के बाद बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों से टकरा चुका है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में तेज हवाओं में साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।
मौसम विभाग ने सोमवार तक के लिए पश्चिम बंगाल व उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही असम व मेघालय में भी अत्यधिक बारिश की आशंका जताई गई है। मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के लिए सोमवार व मंगलवार के लिए भारी बारिश का अनुमान है। तूफान के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के संवेदनशील इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
उधर, मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में तूफान का असर अगले दो दिनों तक रह सकता है। प्रधानमंत्री ने रविवार को रेमल से निपटने की सभी तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की है। इस दौरान उन्होंने अफसरों से सभी एहतियाती कदम ससमय उठाने के निर्देश दिए हैं।