ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना में गैस सिलेंडर बेचने सड़क पर उतरी महिलाएं, बोलीं- उज्ज्वला योजना में...

पटना में गैस सिलेंडर बेचने सड़क पर उतरी महिलाएं, बोलीं- उज्ज्वला योजना में मिला था, अब 900 रुपये में खरीदने की औकात नहीं

27-Feb-2021 05:34 PM

By Badal

PATNA : देश में एलपीजी गैस की कीमत लगातार बढ़ती ही जा रही है. रसोई गैस के दाम बढ़ने से परेशान महिलाएं राजधानी पटना में सड़कों पर उतरीं. महिलाओं ने रसाई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध का नया रूप अपनाया और वह उज्ज्वला योजना में मिला गैस सिलेंडर बेचने सड़क पर उतर गईं. महिलाओं ने कहा कि  उन्हें अब 900 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदने का पैसा नहीं जुट रहा है.


शनिवार को पटना सिटी पटना सिटी के अशोक राज पथ पर कई महिलाएं रसोई गैस का सिलेंडर लेकर सड़क पर उतर आईं.उनका कहना है महंगी रसोई गैस का पैसा नहीं जुट रहा है. इसलिए वे अपने अपने गैस सिलेंडर को बेचने आई हैं. प्रदर्शन कर रही महिलाएं जो सिलेंडर लेकर आईं थीं, उसके ऊपर पोस्टर चिपका था, जिसेक ऊपर अलग-अलग नारे लिखे हुए थे. किसी पर लिखा था- उज्ज्वला योजना का सिलेंडर बिक्री का है, तो किसी पर लिखा था- गैस महंगी, सब्सिडी खत्म इसलिए सिलेंडर बेचने आए हम.


सड़क पर सिलेंडर के साथ प्रदर्शन के साथ कर रहीं नीलम देवी ने कहा कि हम यहां सिलेंडर बेचने आए हैं. इसलिए आए हैं कि हमसे 900 रुपए का गैस सिलेंडर नहीं खरीदा जाएगा. कोरोना महामारी के कारण सभी बाल-बच्चों का काम-धंधा छूट गया है. सभी लोग घर में बैठे हुए हैं. खाने के लाले पर गए हैं. इसलिए हम सिलेंडर बेचना चाहते हैं, जो पैसे मिलेंगे, उससे कम से कम कुछ दिन का तो गुजारा हो जाएगा. 


महिलाओं का कहना है कि कोरोना महामारी से लोग अभी उभरे ही नहीं हैं. पर से तीन बार घरेलू रसोई गैस के कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसके कारण गरीबी रेखा से नीचे वाले लोग, जिन्हें सरकार ने सिलेंडर तो दिया है. वह अब महंगे सिलेंडर खरीदने की स्थिति में नहीं हैं. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार से कीमतों पर नियंत्रण रखने की मांग की और मूल्य वृद्धि को अविलंव वापस लेने की अपील की.


प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने कहा कि 500 से बढ़ते-बढ़ते गैस का दाम 900 रुपया हो गया है. सरकार हर महीने चुपके से दाम बढ़ा देती है. इतना महंगा सिलेंडर हम कैसे खरीदें, कहां से पैसे लाएं. यहां जमा हुए सभी लोग गरीब हैं, अमीर लोगों को तो दाम बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन हम गरीबों पर पड़ता है.