बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
11-Sep-2023 01:03 PM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां हड़ताली मोड़ के पास पूरे विधायक की गाड़ी ने एक बच्ची को कुचल डाला है। इसके बाद आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनिल कुमार की गाड़ी ने राजधानी पटना के हड़ताली मोड़ के पास एक बच्ची को कुचल डाला है। इतना ही नहीं बच्ची को कुचलने के बाद पूर्व विधायक के ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार भी होने लगे। हालांकि, आसपास के लोगों ने जब हंगामा करना शुरू किया तो फिर मजबूरन विधायक को अपनी गाड़ी रखनी पड़ी और उसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।
बताया जा रहा है कि, कोतवाली थाना क्षेत्र के हाई कोर्ट मजार के पास वाहन को रोक लिया गया। सफेद रंग की उक्त स्कॉर्पियो में पूर्व विधायक भी उस समय पिछली सीट पर बैठे थे। घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी। जिसके कारण कुछ देर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसे यातायात पुलिस ने जल्द ही सुचारु कर दिया।
उधर, घटनास्थल से गुजर रहे पटना सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा की गाड़ी वहां रुकी और घायल युवती का हालचाल जाना। घायल लड़की को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने पूर्व विधायक की गाड़ी को जब्त कर जांच के बाद कार्रवाई करने करने की बात कही है।