ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

25-Jul-2022 05:03 PM

PATNA: पटना में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के आशियाना नगर का है। जहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है। 


मृतक की लाश घर के कमरे से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारी है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजीव नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


मृतक आनंद सेवानिवृत डीएसपी के आवास में रेंट पर रहता था। बताया जाता है कि जब आनंद को खाना देने उनके भाई पहुंचे तो शव को देख पांव तले जमीन खीसक गयी। उन्होंने इस घटना की सूचना राजीव नगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से नग्न अवस्था में मृतक की लाश बरामद किया है। 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के कारणों को खंगालने में जुटी है।