ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / पटना में प्रदर्शन करने वाले छात्रों की जमानत याचिका खारिज, खान सर को...

पटना में प्रदर्शन करने वाले छात्रों की जमानत याचिका खारिज, खान सर को भी नोटिस देकर बुलाएगी पुलिस

31-Jan-2022 10:12 PM

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां 24 जनवरी को राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर हुए हंगामे के दौरान गिरफ्तार 4 छात्रों की जमानत याचिका खारिज हो गयी है। राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन पर हंगामे के दौरान 6 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की गयी थी। अब उन सभी शिक्षकों को भी पुलिस नोटिस देकर बुलाएगी।  


गौरतलब है कि राजेन्द्र नगर स्टेशन के पास 24 जनवरी को आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों ने हंगामा मचाया था। इस दौरान रेलवे ट्रैक को जाम कर रेलवे परिचालन को छात्रों ने बाधित कर दिया था। इस दौरान छात्रों ने उग्र प्रदर्शन भी किया था। 


प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार किया था। जिनमें तीन लखीसराय के रहने वाले है और एक झारखंड का निवासी है।  गिरफ्तार छात्रों के बयान पर पत्रकार नगर थाने में खान सर समेत छह शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने राजेंद्र नगर टर्मिनल में तोड़फोड़ करने के आरोप में चारों छात्रों को गिरफ्तार किया था।


छात्रों को भड़काने के आरोप में खान सर के खिलाफ बीते बुधवार को एफआईआर दर्ज किया गया था। पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने हिरासत में लिए गए छात्रों में किशन कुमार, रोहित कुमार, राजन कुमार और विक्रम कुमार ने यह बात स्वीकारी थी कि खान सर समेत 6 शिक्षकों ने छात्रों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया था। 


जिसके बाद खान सर, एसके झा सर, नवीन सर, अमरनाथ सर, गगन प्रताप सर, गोपाल वर्मा सर पर हिंसा भड़काने और साजिश करने के आरोप के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को इन चारों छात्रों की जमानत याचिका खारिज हो गयी है। वही खान सर सहित सभी छह शिक्षकों को अब पुलिस नोटिस देकर बुलाएगी।