मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
09-Sep-2022 07:22 AM
PATNA : बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन राजधानी पटना में अब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है. ताजा खबर पटना के पीरबहोर इलाके से आ रही है. यहां बीती रात अपराधियों ने पुलिस टीम के ऊपर हमला किया है. पटना की सड़क पर पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है. मामला पटना के पीरबहोर थाना इलाके के पटना मार्केट के पास का है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहां कुछ लोग हथियार से लैस होकर किसी प्लानिंग में जुटे हुए हैं. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो शिया मस्जिद के पास खड़े चार युवकों की तलाशी लेने लगी.
तलाशी के बाद पुलिस ने इन चारों युवकों को अपने साथ थाने लेकर आने लगी. इसी दौरान वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने पुलिसवालों पर हमला बोल दिया. जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था ना केवल उन्हें छुड़ा लिया बल्कि पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर सड़क पर पीटा. पीरबहोर थाने की पुलिस टीम पटना की सड़क पर पिटते रही और किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई.
फिर बाहर थाना इलाके के असामाजिक तत्व इतने पर ही नहीं रुके. इसके बाद इन लोगों ने थाने का घेराव तक कर लिया. लोग आरोप लगा रहे थे कि पुलिस सादी वर्दी में पटना मार्केट नियर मस्जिद के पास पहुंची थी और बेवजह लोगों को परेशान कर रही थी. उधर पुलिस का कहना है कि उसके पास यह जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी किस्म के युवक हथियार से लैस होकर शिया मस्जिद के पास मौजूद है. काफी देर तक इस मामले को लेकर पीरबहोर थाने के आसपास हंगामा होता रहा. आखिरकार असामाजिक तत्वों के सामने पुलिस को ही झुकना पड़ा और लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह वापस किया गया.