Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली
24-Jan-2021 02:04 PM
PATNA : राजधानी पटना के कंकड़बाग पोस्टल पार्क स्थित टीपीएस कॉलेज गेट पर बिहार पुलिस होम गार्ड के परीक्षा देने से वंचित हुए लगभग 150 की संख्या में अभ्यर्थियों ने खूब बवाल काटा. दरअसल, आज बिहार पुलिस होम गार्ड की परीक्षा होनी थी जिसके लिए टीपीएस में 2 हजार परीक्षार्थियों का सेंटर बनाया गया था. छात्रों का आरोप है कि उनके पहुंचने के लिए 10 बजे तक का समय निर्धारित था, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने गेट 9:30 बजे ही बंद कर दिया जिसके कारण लगभग 150 परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई.
परीक्षा में शामिल होने से वंचित सैंकड़ों छात्रों ने कॉलेज के गेट के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया. वहीं सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड ने उन्हें रोक दिया जिसके कारण परीक्षार्थियों के संग उनकी बहस होने लगी. बाद में कॉलेज परिसर में जाने को लेकर परीक्षार्थी हंगामा करने लगे.
गुस्से में अभ्यर्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की और तोड़फोड़ भी मचाई. अभ्यर्थियों का आरोप है कि कॉलेज के गार्ड ने उनकी बेरहमी से पिटाई भी की है. परीक्षार्थियों का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन मनमानी कर रहा है, जिसके कारण उनकी परीक्षा छूट गई है.