चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
20-Mar-2021 09:57 PM
PATNA : पटना सिविल कोर्ट स्थित पॉक्सो की विशेष अदालत ने एक बलात्कारी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. पॉक्सो अधिनियम के स्पेशल जज धनंजय कुमार मिश्रा ने मामले में सुनवाई के बाद दोषी को उम्रकैद की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है.
मामला राजधानी पटना के नौबतपुर इलाके का है. नौबतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले गोविंद रविदास बलात्कार की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी करार देने के बाद कोर्ट ने इसे उम्रकैद की सजा सुनाई है. पॉक्सो अधिनियम के स्पेशल जज धनंजय कुमार मिश्रा ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी भरने का आदेश दिया है. अदालत ने जर्माना वसूल होने पर पीड़िता को दिये जाने का आदेश देने के साथ ही क्षतिपूर्ति के रूप में पीड़िता को पांच लाख रुपये दिये जाने का निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दिया है.
इस मामले के अपर लोक अभियोजक मोहम्मद गयासुद्दीन ने बताया कि मामला पीड़िता की मां के बयान पर 24 मार्च 2017 को नौबतपुर थाने में दर्ज कराया गया था. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि 7 वर्षीय मासूम गली में खेल रही थी. इस दौरान दोषी गोद में उठाकर एक कमरे में ले गया, जहां मुंह दबा कर दुष्कर्म को अंजाम दिया. घर वापस लौटने पर दर्द की वजह मां ने पूछा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ था.