ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम

पटना में पिट गई दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक, सिनेपॉलिस में देखने पहुंचे 3 लोग

पटना में पिट गई दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक, सिनेपॉलिस में देखने पहुंचे 3 लोग

10-Jan-2020 02:50 PM

PATNA:  जेएनयू जाने के कारण दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को काफी नुकसान हुआ है. रिलीज के पहले ही दिन पहले शो में पटना में फिल्म देखने के लिए मात्र सुबह में तीन लोग ही सिनेपॉलिस पहुंचे. फिल्म देखने वाले ने कहा कि यह अच्छी फिल्म है. लेकिन फिल्म देखने कम लोग पहुंच रहे हैं.

इसको भी पढ़ें तानाजी की एक दिन की कमाई के बराबर भी पैसा नहीं जुटा पायी दीपिका की छपाक, कई विज्ञापन भी रूके, JNU का झटका दीपू को बहुत भारी पड़ा

जेएनयू जाना पड़ा महंगा

दीपिका का जेएनयू में छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में जाना महंगा पड़ा है. यही कारण है कि विरोध के कारण लोग पहले ही दिन फिल्म देखने को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखी. कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि दीपिका की फिल्म एंटीनेशनल मूवी है. इसलिए हमलोग इसको  देखने से बेहतर अजय देवगन की फिल्म तानाजी देखना पसंद करेंगे. दीपिका 7 जनवरी को जेएनयू गई थी. इस दौरान कुछ नहीं बोली थी. दस मिनट के बाद वह वहां से निकल गई थी, लेकिन विरोध दीपिका और उनकी फिल्म छपाक का जारी है.

राजनीति हुई तो कांग्रेस का मिला साथ

दीपिका के जेएनयू जाने के बाद लगातर तीन दिनों से विरोध हो रहा था. लेकिन इसको लेकर कई राजनीतिक दलों को फायदा नजर आया और इसको लपकने की कोशिश करने लगी. इसको ही लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म रिलीज से पहले ही टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी.  

दोनों राज्यों के सीएम ने किया ट्वीट

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि ‘’ समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म "छपाक" को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है. आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें.



कमलनाथ ने किया ट्वीट

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया कि’’ दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फ़िल्म “ छपाक “ जो 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. मध्यप्रदेश में टैक्स फ़्री करने की घोषणा करता हूं. यह फ़िल्म समाज में ऐसिड पीड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास , संघर्ष , उम्मीद , और जीने के जज़्बे की कहानी पर आधारित है और ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है.’’