बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का
02-Mar-2022 01:12 PM
PATNA : पटना जिले के फतुहा थाने में पति-पत्नी के झगड़े का अनोखा मामला सामने आया है. यहां पत्नी के अत्यचार से तंग आ कर पति ने पुलिस से अपने ससुराल वालों से सुरक्षा की गुहार लगाई है. मामला सामने आने पर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. मामला धनरुआ थाना क्षेत्र के मिर्जाचक का है.
पीड़ित व्यक्ति गुड्डू कुमार उर्फ भोंदू ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2003 में फतुहा थाना क्षेत्र के घोरनपुरा गांव में हुई थी. शादी के पांच साल तक सबकुछ ठीक ठाक रहा. उसके दो बच्चे भी हैं. अब पत्नी का व्यवहार बदल गया है. उसने साथ रहने से इनकार कर दिया. इसके बाद वह मायके में अपने एक कुंवारे चाचा के साथ रह रही है. दोनों बच्चों को भी वह साथ ले गई है.
पति को बच्चों से मिलने नहीं देती. इस कारण वह काफी परेशान है. गुड्डू कुमार ने बताया है कि कई बार समाजिक व आपसी समझौता के लिए कई लोगों को बुलाया. उसके बाद पंचायत के सरपंच के पास भी गुहार लगाई, लेकिन पत्नी की जिद ऐसी थी कि सरपंच भी इस मामले में कुछ नहीं कर पाए.
गुड्डू कुमार ने खुद ससुराल जाने का निर्णय लिया. मामला तो तब बिगड़ गया जब पत्नी को लाने अपने ससुराल गए तो चचेरी सास ने गालीगलौज कर भगा दिया. जान से मारने की धमकी भी दे दी. मजबूरी में पीड़ित ने इस बात की लिखित शिकायत मंगलवार फतुहा थाना में की. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.