वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
19-Sep-2023 02:22 PM
By Mayank Kumar
PATNA: एक तरफ जहां सोमवार को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर तीज का व्रत कर रही थीं तो वहीं तीज के दिन ही पटना में एक दर्दनाक घटना हो गई। तीज की शाम पूजा से पहले स्नान करने के लिए गई महिला कुएं में जा गिरी, जिसे बचाने के लिए उसके पति ने भी कुएं में छलांग लगा दी लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।
दरअसल, राजधानी से सटे दुल्हीनबाजार थाना क्षेत्र के सीही पनसुही गांव में तीज की रात ऐसी घटना हुई कि पूरे गांव में मातम फैल गई। जानकारी के अनुसार, पनसूही गांव निवासी उज्जवल कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सीता देवी अपनी पति की लंबी आयु के लिए तीज का व्रत किया था और गांव के ही कुएं पर जल लेने के लिए गई थी। इसी दौरान पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद पति उज्ज्वल भी अपनी पत्नी को बचाने के लिए कुएं में कूद गया लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई।
स्थानीय गोताखोर की सहायता से दोनों शव को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।