ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / पटना में SDO आवास के बाहर बवाल, आक्रोशित लोगों ने थाने को घेरा

पटना में SDO आवास के बाहर बवाल, आक्रोशित लोगों ने थाने को घेरा

06-Jun-2020 02:34 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल मचाया है. एसडीओ आवास का घेराव कर नाराज लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस थाना के घेरने की भी सूचना सामने आ रही है. पुलिसवाले नाराज लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं.


मामला पटना जिले के पालीगंज थाना इलाके की है. जहां पालीगंज अनुमंडल पदाधिकारी के आवास का घेराव किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक सब्जी विक्रेताओं की पिटाई को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. सड़क किनारे सब्जी बेचने की इजाजत नहीं मिलने पर दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है. बताया जा रहा है कि सब्जी विक्रेता जहां सब्जी का दुकान लगाते थे. वहां अब पानी भर गया है, जिससे उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


पालीगंज अनुमण्डल मुख्यालय पर भी प्रदर्शन किया गया है. बताया जा रहा है कि नाराज सब्जी विक्रेताओं ने पालीगंज पुलिस थाने का भी घेराव किया है. इस दौरान उन्होंने आक्रोश जताते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. फिलहाल पुलिसवाले उन्हें समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. सब्जी दुकान लगाने को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है.