Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
06-Apr-2021 05:55 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है.
मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार के विभिन्न महाविद्यालयों और यूनिवर्सिटी में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी पर मुहर लगी है. इनकी नियुक्ति के लिए गठित होने वाली चयन समिति और इनकी नियुक्ति संबंधित सेवा शर्त में संसोधन की स्वीकृति मिली है.
साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कबाड़ की गाड़ियों को बेचने के लिए ई टेंडर मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन की गठन पर स्वीकृति मिली है. मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना की स्वीकृति दी गई है. प्रत्येक जिला मुख्यालय में वृद्ध जनों के लिए 100 बेड, अनुमंडल में 50 बेड के 6950 आवासन क्षमता वाले आश्रय स्थल की स्वीकृति दी गई है.
इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग में 32 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग में विधि पदाधिकारी का एक पद, बिहार तकनीकी सेवा आयोग में राज्य पत्र और राजपत्रित 28 पद और बिहार सूचना आयोग में तीन वाहन चालक के पद किन स्वीकृति दी गई है.
आपको बता दें कि बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की इससे पिछली बैठक में नौकरी का पिटारा खुला था. राज्य के विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर बहाली की स्वीकृति मिली थी. गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग के आलावा पटना मेट्रो में भी बहाली की स्वीकृति मिली थी. राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 5800 से अधिक पदों को सृजित करने की स्वीकृति दी थी.