Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
05-Aug-2020 07:39 AM
PATNA : पटना में नशेड़ियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला राम कृष्णा नगर इलाके का है, जहां कोरोना मरीज का इलाज करने जा रहे डॉक्टर को नशेड़ियों ने बेरहमी से पीटा है.
बताया जा रहा है कि रामकृष्णानगर के खेमनीचक के गोलकी मोड़ पर सोमवार की देर रात डॉक्टर सत्येंद्र मोहन अपने अस्पताल से राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में ड्यूटी पर जा रहे थे. डॉक्टर ने बताया कि कुछ लफंगे उनके क्लीनिक के पास ही नशा कर रहे थे, जब वह नीचे उतरे तो कुछ लोगों ने सिगरेट का धुआं उनके मुंह पर फेंका. जब उन्होंने उनलोगों को समझाने का प्रयास किया तो चार-पांच बदमाशों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. कपड़े तक फाड़ डाले.
इसके बाद डॉक्टर ने राम कृष्णा नगर थाने में मामला दर्ज कराया है. डॉक्टर सत्येंद्र मोहन ने बताया कि वह पहले सीआरपीएफ में डॉक्टर थे. उन्होंने कहा कि वह अपने क्लीनिक पर भी कोरोना मरीजों का इलाज करते हैं और राजा बाजार के अस्पताल में भी वह कोरोना के मरीज का ही इलाज कर रहे हैं. घटना के वक्त वह कोरोना मरीज को ही देखने जा रहे थे.
उन्होंने बताया कि राम कृष्णा नगर इलाके में उनकी क्लीनिक के पास देर रात अक्सर नशेड़ी बैठ कर हंगामा किया करते हैं. शराब सहित अन्य कई चीजों का सेवन भी करते हैं. उन्हें न तो पुलिस का भय है और ना ही किसी का खौफ. डॉक्टर ने मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है