अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
26-Oct-2021 12:11 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां एक महिला सिपाही की जिंदा जलने की वजह से मौत हो गई है. वहीं, उसका पति गंभीर हालत में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है. पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दोनों का इलाज चल रहा था. महिला सिपाही की मौत की खबर से पुलिस महकमे में मातम छाया हुआ है.
दरअसल, बीते दिनों मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी. आग को बुझाने के दौरान उसका पति भी झुलस कर बुरी तरह घायल हो गया था. आनन-फानन में दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला सिपाही को पटना रेफर कर दिया था. गंभीर रूप से घायल महिला सिपाही को पटना के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है.
मृत महिला सिपाही की पहचान बाढ़ निवासी 32 वर्षीय रागिनी कुमार के रूप में की गयी है. वहीं, उसके पति की पहचान 35 वर्षीय मुन्ना कुमार के तौर पर हुई है. दोनों को एक बेटा और एक बेटी है. एसएसपी जयंत कांत ने घटना के वक्त बताया था कि घरेलू विवाद के कारण महिला सिपाही ने खुदकुशी की कोशिश की थी.
पत्नी को बचाने के दौरान उसका पति भी आग से झुलस गए थे. महिला सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई थी. वह करीब 80% जल चुकी है जिसके कारण उसका बचना मुश्किल लग रहा था. आज इलाज के दौरान पटना के अपोलो हॉस्पिटल में उसने दम तोड़ दिया.
रागिनी 2017 में सिपाही बनी थी. मृतका के भाई संजीत कुमार का पुलिस ने बयान दर्ज किया था. नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने रागिनी के मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि जांच जारी है. पति मुन्ना वर्तमान में बयान देने की स्थिति में नहीं है. पुलिस टीम रागिनी और मुन्ना के बीच घरेलू विवाद के बिंदु पर भी छानबीन में जुटी है.