ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना में मां को बचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आई...

पटना में मां को बचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आई बेटी, दोनों की मौत

13-May-2022 01:47 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: मां और बेटी का रिश्ता सबसे प्यारा रिश्ता माना जाता है। दोनों एक-दूसरे के लिए जान तक देने को तैयार हो जाती हैं। इसका ताज़ा उदाहरण पटना के फतुहा से सामने आया है, जहां मां को बचाने की कोशिश में बेटी भी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में शुक्रवार की दोपहर दोनों मां बेटी के ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के बीच कोहराम मच गया है। 


घटना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक़ फतुहा के खीरोधरपुर की रहने वाली 45 साल की कांति देवी अपनी 20 साल की बेटी मीनू कुमारी (20 वर्ष) के साथ फतुहा ट्रेन पकड़ने जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कांति कुमारी तेजी से ट्रैक पार करने लगी। इसी क्रम में खगड़िया से चलकर आ रही राजधानी वहां पहुंच गई। बेटी ने मां को ट्रेन की तरफ बढ़ते द्ख तो वह भी तेजी से मां को बचाने की कोशिश में दौड़ पड़ी। 


इसी दौरान दोनों मां बेटी ट्रेन की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही दोनों मां-बेटी की मौत हो गई। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने बताया कि मीनू कुमारी के पिता भोंदू राय की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। घर में तीन बेटी और एक बेटे का भरण पोषण मां कांति देवी ही किया करती थी।