ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?

सिंगापुर से लौटते ही एक्टिव हुए लालू: पटना में पार्टी नेताओं की बुला ली बड़ी बैठक, तेजस्वी समेत तमाम MP-MLA को मौजूद रहने का निर्देश

03-Sep-2024 11:45 AM

By First Bihar

PATNA: सिंगापुर से हेल्थ चेकअप कराने के बाद पटना लौटे आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुला ली है। लालू ने बुधवार को इस महत्वपूर्ण बैठक को बुलाई है। इस बैठक में तेजस्वी यादव समेत पार्टी के तमाम नेताओं को मौजूद रहने को कहा गया है। तेजस्वी की यात्रा से पहले लालू की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।


दरअसल, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सभी दल संगठन को धारदार बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगे हुए हैं। इस बीच आरजेडी चीफ लालू प्रसाद हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर चले गए थे लेकिन अब जब वह वापस पटना पहुंचे हैं तो पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है।


लालू प्रसाद ने बुधवार को बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में सभी चारों सांसदों के साथ-साथ सभी विधायक और सभी बिहार विधान परिषद के सदस्यों को बुलाया गया है। बैठक में तेजस्वी यादव की आभार यात्रा के साथ-साथ आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी और महत्वपूर्ण फैसले होंगे। बैठक में लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ तेजस्वी यादव और पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।