अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
06-May-2022 08:41 AM
PATNA : देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच कई जगहों पर लगातार संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। राजधानी पटना भी इससे अछूता नहीं है। पटना में हर दिन औसतन पांच से छह नए संक्रमित मिल रहे हैं, पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में कोरोना के 7 नए मरीज मिले हैं।
बीते एक हफ्ते में पटना में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। पिछले महीने 28 अप्रैल को पटना में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 18 थी। 4 मई को यह संख्या बढ़कर 36 हो गई है। हालांकि इसमें दो मरीज दूसरे जिले के भी हैं। कुल सक्रिय संक्रमितों में 9 ऐसे मरीज हैं, जो दिल्ली से पटना पहुंचे थे। इस बात की आशंका जतायी जा रही है कि दिल्ली से आने वाले संक्रमितों के संपर्क में आने से भी अन्य लोग संक्रमित हुए हैं। बाकी के लोग पटना के शहरी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। अभी पटना जिले में पटना सदर और फुलवारीशरीफ प्रखंड में सबसे अधिक संक्रमित हैं। पटना सदर प्रखंड में 22 सक्रिय मरीज हैं तो वहीं फुलवारीशरीफ में 5 एक्टिव केस हैं।
पटना में मिलने वाले मरीजों को लेकर खास बात यह है कि तीसरी लहर की तरह इस बार भी कुल सक्रिय मरीजों में 50 साल से कम उम्र वाले 25 मरीज शामिल हैं। जबकि 60 साल से अधिक उम्र वालों में 4 मरीज शामिल हैं। यानी सबसे अधिक कामकाजी लोग ही संक्रमित हुए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 11 है। पटना के द्वारिकापुरी रोड नंबर 1, आर्यकुमार रोड बांकीपुर, बोरिंग रोड, एजी कॉलोनी, राजीव नगर रोड नंबर 10, अलीनगर अनीसाबाद, संपतचक, आईजीआईएमएस, न्यू जगनपुरा, बेगमपुर, परपोखरा, राजेन्द्रनगर रोड संख्या-एक डी, स्टेशन रोड, शर्मा आजाद लेन चौधरी टोला, कंकड़बाग, होटल जगदंबा पैलेस, शिवपुरी, पटना एम्स हॉस्टल, आईएएस कॉलोनी दानापुर, पाटलिपुत्र, दानापुर खगौल में मरीज मिले हैं।