BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
03-Oct-2021 09:58 AM
PATNA : देश में युवा तेजी से ड्रग्स के शिकार हो रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है जिसके बारे में जब पुलिस को पता चला तो सभी हैरान रह गए. दरअसल, ड्रग्स के कारण अपने एक दोस्त को खोने के बाद तीन अन्य दोस्त नेटवर्क का भंडाफोड़ करने थाना पहुंच गये. वहां तीनों ने बताया कि उन्हें ड्रग्स की इतनी जबरदस्त लत थी कि वे खून बेचकर ड्रग्स लेते थे. जब इसी ड्रग्स ने एक दोस्त की जान ले ली, तो तीनों थाना पहुंच कर ड्रग्स के नेटवर्क को तोड़ने की बात कहने लगे.
मामला पत्रकार नगर थाने का है. दरअसल, दो साल पहले एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले चार दोस्त नशे के दलदल में फंस गये. नशे की लत ऐसी लगी कि जिससे उनके परिवार वाले भी परेशान हो गये. मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले चारों दोस्तों को जब ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे की कमी होने लगी, तो वे मोबाइल झपटमारी करने लगे. छीने गये फोन को बेच कर चारों दोस्त ड्रग्स खरीदते थे. यह सिलसिला करीब छह महीने तक चला. इस बात की जानकारी न परिवार को थी, न स्कूल के शिक्षकों को. हालांकि, परिवार को यह पता था कि बेटा नशे के दलदल में फंस चुका है.
थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि मोबाइल झपटमारी में चारों दोस्त एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ गये थे. जब जेल से छूटे, तो मोबाइल झपटमारी छोड़ दी. इसी दौरान वे कंकड़बाग के एक बड़े अस्पताल के स्टाफ के संपर्क में आये. अस्पतालकर्मी ने खून बेच कर पैसा कमाने का उपाय बता दिया. इसके बाद उन्होंने कंकड़बाग के चार अस्पतालों में खून बेचना शुरू कर दिया. खून बेचने पर उन्हें एक हजार रुपये मिलते थे. चारों अस्पताल में जाकर कहते थे कि एक हजार रुपये दे दीजिए और जितना खून लेना है ले लीजिए. एक ही अस्पताल में चारों दोस्त अलग-अलग जाकर खून बेचते थे.
थानाध्यक्ष ने बताया कि चार जिगरी दोस्तों में जब ड्रग्स की वजह से एक की मौत हो गयी, तो तीनों दोस्त पूरी तरह डर गये. इस हादसे के बाद अन्य तीन दोस्तों के परिवार वाले भी सहम गये थे. कई दिनों तक तीनों के परिजनों ने उन्हें घर में ही बंद कर दिया. माता-पिता की कोशिश के बाद तीनों दोस्तों ने नशे से अपने को दूर कर लिया. अब वे इस नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए थाना पहुंच गये और पुलिस से ड्रग्स के धंधेबाज को खत्म करने की गुहार लगाने लगे.