मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Jun-2023 08:41 AM
By First Bihar
PATNA: पटना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित वासुदेव विहार अपार्टमेंट की बाउंड्री वॉल गिर गई. यह हादसा सोमवार की रात हुई. बताया जा रहा है कि बगल की जमीन पर बेसमेंट बनाने के लिए हो रही खुदाई की वजह से यह सब कुछ हुआ. वही दीवाल गिरने के बाद हड़कंप मच गया. बुल्डिंग में रह रहे सभी लोग घर छोड़कर बहार आ गए और हंगामा शुर करने लगे.
इस घटना की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर 2 थानों के पुलिस और SDO पहुंचे और बगल में चल रहे काम को रुकवा दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट का पैसेज भी धंस गया और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गयी. लेकिन अपार्टमेंट में रह रहे लोग डर से अपार्टमेंट में जाने से कतरा रहे हैं.
इस हादसे के बाद अपार्टमेंट गिरने की संभावना से अपार्टमेंट में रहने वाले 28 फ्लैटधारकों और उनके परिजनों के बीच दहशत का माहौल था. लोगों ने हंगामा शुरू किया तो जिला प्रशासन के साथ ही स्थानीय कोतवाली और बुद्धा थाने की पुलिस भी पहुंची और मामले को शांत कराया. साथ ही टूटी दीवाल को ठीक करने का काम शुरू हो गया था. सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण नाले का पानी भी भरना शुरू हो गया था.
अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड IAS अधिकारी ईश्वर चंद्र सिन्हा ने बताया कि DPS के संचालक ने मकान को खरीदा था और उसे तोड़ने के बाद नयी बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है. बेसमेंट बनाने के लिए अपार्टमेंट से सट कर 20-25 फुट नीचे तक मिट्टी की खुदाई की गयी है. साथ ही और भी अंदर खुदाई की जा रही है. इसके कारण अपार्टमेंट की दीवाल गिर गयी और पैसेज धंस गया.