ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना में खेसारी और अक्षरा के प्रोग्राम में भारी बवाल, कार्यक्रम छोड़ के...

पटना में खेसारी और अक्षरा के प्रोग्राम में भारी बवाल, कार्यक्रम छोड़ के भागे दोनों, मौके पर पहुंची पुलिस

21-Mar-2021 03:37 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां भोजपुरी के सुपरस्टार गायक और हीरो खेसारी लाल यादव और हॉट एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा हुआ है. स्थानीय लोगों ने जबरदस्त बवाल किया है. सड़क जाम और आगजनी की ख़बरें सामने आ रही हैं. पटना पुलिस मौके पर पहुंची है. स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश जारी है.


घटना राजधानी पटना के फतुहां थाना इलाके की है, जहां छपाक वाटरपार्क में आयोजित भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और उनकी सहयोगी अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में भारी हंगामा हुआ है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने काफी बवाल काटा है. आक्रोशित लोगों ने फतुहां फोरलेन को जाम कर दिया है. फोरलेन पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. आवागमन ठप पड़ गया है. सड़क पर आगजनी और हो-हल्ला करने की बात सामने आ रही है. 


घटना की सूचना मिलने पर फौरन मौके पर पहुंची पटना पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी हुई है. फतुहां के थानेदार ने फर्स्ट बिहार झारखंड को इस बात की जानकारी दी कि छपाक वाटरपार्क में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने काफी बवाल काटा है. जिसके कारण अव्यवस्था की स्थिति बन गई है. हालांकि पुलिसबल लोगों को समझाने और विधिव्यवस्था को बहाल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं.


आपको बता दें कि कि इससे पहले ही कोरोना की दूसरी लहार को देखते हुए सरकार ने होली मिलान के कार्यक्रम पर रोक लगा दी है. बिहार सरकार की ओर से यह सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा. लेकिन इसके बावजूद भी राजधानी पटना में ही प्रशासन के नाक के नीचे इतनी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कोरोना गाइडलाइन के तमाम नियमों की धज्जियां उड़ गईं. कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ही उन्हें कार्यक्रम की अनुमति दी थी. वहीं दूसरी ओर संबंधित थाना के एसएचओ का कहना है कि उन्हें इसबात की जानकारी तक नहीं. उन्हें फिल्म की शूटिंग की बात कही गई थी.


गौरतलब हो कि रविवार को पटना के छपाक वाटरपार्क में "होली के रंग, खेसारी और अक्षरा के संग" कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में हीरो खेसारी लाल यादव और हीरोइन अक्षरा सिंह आने वाली थीं. शिवंता एंटरटेनमेंट की ओर से इस कार्यक्रम को आयोजित करने की बात सामने आ रही है. हालांकि आयोजकों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जबरदस्त हंगामे के बाद फिलहाल कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है.


news image


उधर दूसरी ओर बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह कार्यक्रम छोड़कर भाग गई हैं. जबरदस्त बवाल के बात कार्यक्रम में हिस्सा लेने से उन्होंने मना कर दिया है. आपको बता दें कि इन दोनों एक्टर और एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया में अपना वीडियो शेयर कर लोगों को बुलाया था. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ, जिसके कारण ही आशंका जताई जा रही कि कार्यक्रम स्थल पर क्षमता से ज्यादा लोग पहुंचे और इस तरह की स्थिति बन गई कि पुलिस को बुलाना पड़ गया. 


news image