ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन Patna News: पटना में GOAL Institute का होली मिलन समारोह, रंगों, रिश्तों और सम्मान का भव्य उत्सव Patna News: पटना में GOAL Institute का होली मिलन समारोह, रंगों, रिश्तों और सम्मान का भव्य उत्सव Airline Ticket Refund Policy: फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले, इस दिन से लागू होंगे नए बदलाव; जानिए.. Airline Ticket Refund Policy: फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले, इस दिन से लागू होंगे नए बदलाव; जानिए.. होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा

पटना में 8 थानेदारों का तबादला, एसएसपी ने कई थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर

पटना में 8 थानेदारों का तबादला, एसएसपी ने कई थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर

10-Jan-2021 07:19 PM

PATNA :  इस वक्त राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कई थानेदारों को इधर से उधर किया है. आधा दर्जन से अधिक थानेदारों का तबादला करते हुए उन्होंने दूसरे थाने में भेज दिया है. इस खबर में नीचे सभी थानेदारों के तबादले की लिस्ट दी हुई है.


पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बुद्धा कॉलोनी थानेदार रविशंकर सिंह को कंकड़बाग का नया थानेदार बनाया है. जबकि कदम कुआं के थानेदार निशिकांत निशी बुद्धा कॉलोनी के नए थानाध्यक्ष बनाये गए हैं.


शास्त्री नगर के थानेदार रामशंकर सिंह बनाए गए हैं. जबकि शास्त्री नगर के थानेदार विमलेंदु को कदमकुआं का नया थानेदार बनाया गया. बेउर के थानेदार फुल देव को डुमरा सर्किल इंस्पेक्टर की कमान सौंपी गई. डुमरा सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती को पत्रकार नगर थाने का नया थानेदार बनाया गया है.


वहीं पत्रकार नगर के थानेदार को बेउर थाने की कमान सौंपी गई. फतुहा के थानेदार को मालसलामी का नया थानेदार बनाया गया. जबकि मालसलामी के थानाध्यक्ष को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया. दीघा के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को फतुआ का नया थानेदार बनाया गया है. जबकि राजेश कुमार को दीघा का नया थानेदार बनाया गया है.