ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / पटना में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, हाउसिंग बोर्ड के प्लॉट की होगी...

पटना में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, हाउसिंग बोर्ड के प्लॉट की होगी ई-नीलामी, इस दिन से करें आवेदन

07-Feb-2023 08:38 AM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना स्थित हाउसिंग बोर्ड के व्यवसायिक और आवासीय प्लाट का इ-ऑक्शन 20 मार्च को होगा. आवेदकों को इससे पहले 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच इच्छुक संपत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और साथ ही जरूरी पेपर भी जमा कराने होंगे. जिसके बाद 13 मार्च को ही रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट की स्क्रूटनी के बाद सफल आवेदकों को 20 मार्च को होने वाले इ-नीलामी में भाग लेने का मौका दिया जायेगा. 


आवास बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इ-नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले 15 फरवरी को आवास बोर्ड ऑफिस में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिससे इच्छुक व्यक्तियों को इ-नीलामी की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जा सके.


हाउसिंग बोर्ड के अनुसार इस बार प्लॉटों की नीलामी ऑनलाइन किये जाने का निर्णय लिया गया है. इ-नीलामी के लिए बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, लोहिया नगर कंकड़बाग और हनुमान नगर के 26 प्लॉटों को रखा जाना है. बता दे हर प्लॉट की अलग-अलग रेट रखी गयी है. सभी प्लॉट से संबंधित विस्तृत दस्तावेज बेल्ट्रॉन की वेबसाइट इ-प्रॉक 2 पर डाला जा रहा है, जहां पर लोगों को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.