Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
28-Jul-2022 09:31 AM
PATNA : राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाके राजा बाजार स्थित एक एटीएम से लाखों की रकम निकाल ली गई। राजा बाजार के पिलर नंबर 26 के पास आईडीबीआई का एटीएम है। शातिरों ने इस एटीएम से ढाई लाख से ज्यादा की रकम निकाल ली, मामला बुधवार का है। एटीएम से पैसे निकाले जाने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मामला शास्त्रीनगर थाने पहुंचा तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। केस दर्ज करने के बाद पुलिस की रडार पर पैसे डालने वाली एजेंसी के 2 स्टाफ आ गए हैं।
बीते 25 जुलाई को इस एटीएम में 15 लाख रुपए डाले गए थे। 27 जुलाई को दोपहर दो बजे इसी एटीएम से 2.59 लाख रुपए निकल गए। रुपया के निकल जाने की सूचना आईडीबीआई बैंक के मुंबई स्थित हेड ब्रांच से शास्त्रीनगर थाने को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने 25 जुलाई को इस एटीएम में पैसा डालने वाली एजेंसी के दो स्टाफ को हिरासत में लिया है। इनका नाम आदर्श और राम कुमार है। इन दोनों में से एक पुलिसवाले का बेटा है। शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह के मुताबिक एटीएम से 2.59 लाख रुपए की निकासी हुई है। दो स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस हालांकि छानबीन कर रही है लेकिन एक बात तय है कि जिसने भी एटीएम से पैसे निकाले हैं उसे एटीएम की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी है। एटीएम से पैसे निकाले जाने के बाद उसका डोर खुला हुआ था। बैंक अधिकारियों के मुताबिक एटीएम मशीन का डोर OTP पासवर्ड से खुलता है। बैंक अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि एटीएम के डोर को जबरन नहीं खोला गया है बल्कि वन टाइम पासवर्ड पता करके खोला गया है। इस एटीएम मशीन का गार्ड बीते 14 जुलाई से छुट्टी पर है।