बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
01-Feb-2024 09:54 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: पटना से सटे नौबतपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने स्कूल से घर लौट रहे हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हेडमास्टर की हत्या क्यों की गयी इसका पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
नौबतपुर में हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा। मृतक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद के रूप में की गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि महेश प्रसाद नौबतपुर के शहररामपुर गांव में हाई स्कूल के हेडमास्टर थे। जो ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर के लिए निकले थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने रूस्तमगंज के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारीशरीफ सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि शहररामपुर गांव हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक महेश मोची की गोली मार कर हत्या हुई है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की जांच की जारी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है।