ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

Home / news / पटना में कैसे बने कंटेनमेंट जोन? हर दस कदम पर हैं कोरोना के...

पटना में कैसे बने कंटेनमेंट जोन? हर दस कदम पर हैं कोरोना के मरीज

21-Apr-2021 07:08 AM

PATNA : बिहार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन की जगह कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला किया लेकिन राजधानी में कंटेनमेंट जोन बनाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। दरअसल राजधानी में संक्रमण का दायरा इस कदर बढ़ गया है कि प्रशासन परेशान है। हर दस कदम पर यहां संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की परेशानी यह है कि कंटेनमेंट जोन कहां-कहां और कैसे बनाया जाए।


 कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए प्रशासन जिस इलाके में 8 से 10 संक्रमित होते हैं वहां बैरिकेडिंग कर देता है। पटना के 23 ऐसे इलाके हैं, जहां 100 से अधिक मरीज हैं। ऐसे में अनुमंडल पदाधिकारियों को कंटेनमेंट जोन बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। सबसे अधिक कंकड़बाग इलाके में 479 मरीज हैं, जो होम क्वारंटाइन हैं। वैसे तो शहरी क्षेत्र के 23 ऐसे इलाके हैं, जहां लगभग पांच हजार मरीज रह रहे हैं। कंटेनमेंट जोन बनाने का मकसद है बीमारी एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में नहीं फैले। इसके लिए उस इलाके की बैरिकेडिंग कर दी जाती है, लेकिन पटना में कोई ऐसा इलाका नहीं बचा है जहां कोरोना संक्रमित नहीं हैं। 


सरकार के निर्देश पर मंगलवार को जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने का काम शुरू कर दिया। ऐसे इलाकों में ही कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं, जहां अधिक संख्या में मरीज हैं। मंगलवार को पांच कंटेनमेंट जोन बनाए गए। वर्तमान पटना में 475 माइक्रो कंटेनमेंट बनाए गए हैं। अथमलगोला के छेदी सिंह का टोला और बख्तियारपुर के रबाइच गांव में कंटेनमेंट जोन बनाया गया। साथ ही शहरी क्षेत्र अंतर्गत चाणक्य नगर रोड नंबर 1 पप्पू जी के मकान के पास, ट्रांसपोर्ट नगर बैंक ऑफ इंडिया के पास अशोकनगर रोड नंबर 2 को ब्लॉक किया गया है। जिलाधिकारी ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने, बैनर लगाने का सख्त निर्देश दिया है। डीएम के आदेश पर इस इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है और लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। बीते साल राजधानी पटना में 100 से अधिक कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। शुरुआती दौर में प्रशासन ने खेमनीचक इलाके में अस्पताल को सील किया था इस बार कितना कंटेनमेंट जोन बनाया जाए, इस पर विचार चल रहा है।