राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
26-May-2020 09:35 AM
PATNA : पालीगंज के नगरा बाजार से सटे धरहरा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले तो महिला के साथ मारपीट की फिर उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में ग्रामीणों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
महिला के साथ रही उसकी भतीजी ने बताया कि मृतका उसकी बुआ है और वह एक साल से मायके में ही रह रही थी. सोमवार को उसकी बुआ ने उसे साथ चलने को कहा और फिर दोनों नगरा बाजार जा रहे थे. तभी धरहरा गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने आरती देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे धक्का दे दिया.
मृतका की बहन ने बताया कि उसकी शादी भगवान गंज थाने के विजौड़ा गांव के सोनू पासवान के साथ हुई थी. हालांकि पिछले 1 साल से आरती अपने पति से अलग होकर मायके में ही रह रही थी. मृतका की बड़ी बहन ने पति सोनू और उसके दोस्तों पर मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि मृतिका का पति के साथ अच्छे संबंध नहीं थे वह 1 वर्ष अपने पति से अलग अपने मायके में रह रही थी.