Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल
19-Aug-2024 10:44 AM
By Mayank Kumar
PATNA: बिहार के तटवर्तीय इलाके में नदी के रास्ते शराब की तस्करी हो रही है। पटना और भोजपुर के बीच नदी में नाव से शराब लाई जा रही है और नदी के घाटों पर शराब उतारी जा रही है। नदी के रास्ते शराब लाने में तस्करों को सहूलियत हो रही है एवं पुलिस से पकड़े जाने का भी भय नहीं रहता है।
नदी के सुनसान घाटों पर देर रात नाव से शराब उतारी जाती है और छोटे वाहनों से तस्कर शराब को विभिन्न जगहों पर भेजते हैं। यह धंधा कई वर्षों से चल रहा है। इसमें पटना एवं बिहार के बड़े शराब तस्कर शामिल हैं। पटना से सटे मनेर में गंगा नदी से नाव पर लाई गई शराब को शेरपुर घाट के समीप अनलोड किया जा रहा था, तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई।
आधी रात पुलिस ने शेरपुर घाट की घेराबंदी कर नाव से टाटा सफारी पर शराब लादते दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। नाव पर काफी मात्रा में शराब लदी हुई थी लेकिन पुलिस को देखते ही अन्य शराब तस्कर अंधेरे में नाव को लेकर नदी में भाग गए। वाहन में आठ कार्टून शराब लदी पकड़ी गई है।
गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान पटना के मीठापुर के रहने वाले विजय कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है और शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

