अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
16-Apr-2022 08:09 AM
PATNA : एक तो गर्मी का सितम ऊपर से पॉवर कट। बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुक्रवार के बाद आज शनिवार को भी पटना में कई इलाकों के अंदर बिजली कटने वाली है। दरअसल, बिजली मेंटेनेंस और नाला उड़ाही के लिए पटना के अलग अलग फीडर आज बंद रहेंगे। इन फिडर्स से जिन इलाकों में बिजली सप्लाई की जाती है वहां आपूर्ति बाधित रहेगी। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से पावर कट शुरू हो गया है जो दोपहर बाद तक जारी रहेगा।
नाला उड़ाही को लेकर छह फीडर शनिवार को बंद रहेगा। इससे जुड़े दर्जनों इलाके में बिजली कटी रहेगी। 11 केवीए नेहरूनगर फीडर से राजापुर पीएसएस सुबह 9 से दोपहर के 12 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवीए बोर्ड कॉलोनी और पटेल नगर फीडर से बोर्ड कॉलोनी पीएसएस सुबह 7 से 8.30 बजे तक बंद रहेगा।
11 केवीए कॉपरेटिव फीडर से अशोक नगर पीएसएस सुबह 8 से 10 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवीए अनिसाबाद फीडर से अनिसाबाद पीएसएस सुबह 7.30 से 9 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवीए आउटगोइंग टू फीडर से एसियन पीएसएस सुबह 11 से 1 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवीए बाटा फीडर से ओल्ड दीघा पीएसएस सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। इससे फीडरों से संबंधित दर्जनों मोहल्लों में निर्धारित समयवधि में बिजली बंद रहेगी।
बात दें कि नाला उड़ाही को लेकर हर रोज बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जा रही है। घोषित समय तीन घंटे का रहता है और बिजली चार घंटे बाद आती है। पांच मिनट की कटौती भी लोगों पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार को भी दिनभर यही हाल रहा।