ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

रसोई गैस की कीमत फिर से बढ़ी, पटना में 25 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर

25-Feb-2021 07:44 AM

PATNA : पेट्रोल डीजल की कीमतों के साथ-साथ एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। महीने में दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के कीमतों में इजाफा हुआ है। राजधानी पटना में लोगों को अब 25 रुपये महंगा रसोई गैस का सिलेंडर मिल रहा है। पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 


रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 1 महीने के अंदर यह दूसरी बढ़ोतरी है। पटना में अब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 892.50 रुपये हो गया है। पहले इसकी कीमत 867.50 रुपये थी। 15 फरवरी को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी अब तक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत महीने भर में 75 रुपये बढ़ चुकी है। 


राजधानी पटना में रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें बुधवार से लागू हो गई हैं। 19 किलोग्राम व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 1713 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 1717 रुपये थी। व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में साढ़े चार रुपये की कमी की गई है और 5 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 330 रुपये है।