ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

पटना में फिर मर्डर, अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को मारी गोली

09-Feb-2021 03:38 PM

By Badal

PATNA :  बिहार में अपराध का ग्राफ नीचे गिरने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने कुछ ही घंटे के भीतर एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया है. पटना पुलिस के अधिकारी इस घटना की छानबीन में जुटे हुए हैं.


वारदात राजधानी के पटना सिटी इलाके की है, जहां फतुहां थाना इलाके के मुरेरा गांव में NH- 30A पर एक युवक की हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची फतुहां थाना के अधिकारी और डीएसपी राजेश मांझी मामले की जांच कर रहे हैं.


मृतक की पहचान दनियावां थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के रहने वाले अनुरुद्ध कुमार के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक वाइक से फतुहां की ओर जा रहा था, उसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियो ने ओवर टेक कर उसे घेर लिया और गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.


news image


फतुहां DSP राजेश मांझी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा वरामद किया गया है. फिलहाल पटना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है और मामले को गंभीरता से जांच कर रही है.


news image


इससे पहले पटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला बुद्धा कॉलोनी थाना के तहत दुजरा इलाके का है. घटना बुद्धा कॉलोनी थाना से चंद कदम की दूरी पर हुई है.  मृतक युवक का नाम शेखर राजपूत था. उसकी उम्र 20 साल की थी. पहले वह टेम्पो चलाता था, अब शराब बेचने के धंधे में लगा था.