अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
22-Apr-2022 08:12 AM
PATNA : शादियों के इस मौसम में पटना से हैरत में डाल देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां शादी के लिए पहुंचे दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई, बताया जा रहा है कि दूल्हा बेहोश हो गया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने ना केवल शादी से इंकार कर दिया बल्कि दूल्हे समेत सभी बारातियों को बंधक भी बना लिया। मामला मसौढ़ी के भगवानगंज थाना इलाके का है। यहां एक गांव में बुधवार की देर रात आई एक बारात के साथ ये सबकुछ हुआ। दूल्हे के बेहोश होने के बाद लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया और शादी में खर्च हुई अपनी रकम वापस लेने के लिए पूरी बारात को बंधक बना लिया।
स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी गुरुवार को मिली तो वह लड़की पक्ष के घर पहुंची। पुलिस ने पूरी बारात को छुड़वाया। बताया जा रहा है की शादी की रस्म के दौरान दूल्हे के बेहोश हो जाने के कारण ये बवाल मचा। दानापुर के मुबारकपुर से एक बारात भगवानगंज थाना के एक गांव में आई थी। गुरुवार की सुबह में दूल्हे की गाल सेकई के दौरान दूल्हा बेहोश हो गया।
दूल्हे को बीमारी होने का आरोप लगा लड़की पक्ष ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे के।परिवार वालों से शादी में दिए गए गिफ्ट, रकम और इंतजाम में हुए खर्च की मांग करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बोच विवाद बढ़ गया और लड़की पक्ष ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। बाद में दूल्हे के परिवार वालों ने अपने पंचायत के मुखिया को इसकी जानकारी दी। मुखिया की सूचना पर ही पुलिस ने लड़के वालों को छुड़वाया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा कराया और बिना दुल्हन के ही पूरी बारात लौट गई।