ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना में डॉग शो में भारी तमाशा : चेन तोड़ आजाद हुए कई...

पटना में डॉग शो में भारी तमाशा : चेन तोड़ आजाद हुए कई खतरनाक कुत्ते, जान बचाकर भागे दर्शक

21-Feb-2021 07:49 PM

PATNA : पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में रविवार को डॉग शो में भारी तमाशा खड़ा हो गया. एक खतरनाक अमेरिकन बुली कुत्ता मालिक के हाथों से निकल गया और उसने कई कुत्तों पर हमला बोल दिया. इसके बाद बेकाबू हुए कुत्तों ने दर्शकों को दौड़ा दिया. डॉग शो में हुए इस तमाशे से दर्शकों की जान खतरे में पड़ गयी.


अमेरिकन बुली के बेकाबू होने के बाद हंगामा
दरअसल वेटनरी कॉलेज के एलआरएस कैंपस में रविवार को डॉग शो चल रहा था. कैनाइन क्लब ऑफ बिहार ने इस डॉग शो का आयोजन किया था. पूरे पटना से लोग अपने कुत्तों के साथ पहुंचे थे और उनके पेट्स अपने करतब दिखा रहे थे. इसी दौरान एक खतरनाक अमेरिकन बुली की चेन उसके मालिक के हाथों से छूट गयी और उसने दूसरे कुत्तों पर हमला कर दिया.  अमेरिकन बुली ने पग प्रजाति के एक डॉग की गर्दन मुंह में दबा ली और उसे मारने पर उतारू हो गया. वहां मौजूद लोगों ने पग को बचाने की कोशिश की लेकिन अमेरिकन बुली उसे छोड़ नहीं रहा था. हारकर लोगों ने  अमेरिकन बुली पर हमला किया तब उसने पग की गर्दन छोड़ी.


लेकिन इसके बाद स्थिति और बिगड़ गयी. अमेरिकन बुली पग को छोड़ कर डॉग शो देखने आये लोगों की तरफ दौड़ पड़ा. खूनी मुंह वाले खतरनाक कुत्ते को देखकर वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. उधर अमेरिकन बुली औ पग कुत्ते के मालिक आपस में भिड़ गये. अफरातफरी और भगदड़ के बीच कई और कुत्तों की चेन मालिकों के हाथ से छूट गयी. अमेरिकन बुली ने कई दूसरे डॉग्स पर भी हमला कर दिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने अमेरिकन बुली को मारना शुरू कर दिया. भारी अफरातफरी के बीच अमेरिकन बुली के मालिक उसे कार में लेकर वहां से भागे. तब जाकर उसकी जान बची और दूसरे कुत्तों को काबू में किया गया.


आयोजकों ने नहीं किया था सुरक्षा प्रबंध
डॉग शो में खतरनाक प्रजाति के कुत्तों के मुंह पर मजल लगा कर लाना होता है. इससे अगर वे खुल भी जाते तो लोगों को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सकते थे. लेकिन किसी कुत्ते के मुंह पर मजल नहीं लगा था. डॉग शो को देखने काफी तादाद में बच्चे में आये हुए थे. अमेरिकन बुली के हमले के बाद रॉट विलर जैसे कई और खतरनाक कुत्ते खुल गये थे. अगर उन सबों ने हमला कर दिया होता तो स्थिति बेहद खराब हो सकती थी.