ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना यूनिवर्सिटी के वीसी को हुआ कोरोना, पीएमसीएच के दो डॉक्टर और 7...

पटना यूनिवर्सिटी के वीसी को हुआ कोरोना, पीएमसीएच के दो डॉक्टर और 7 स्टाफ पॉजिटिव

12-Apr-2021 07:37 AM

PATNA : राजधानी पटना में लगातार कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। पटना यूनिवर्सिटी कैम्पस भी इस बार कोरोना की चपेट में आ गया है। पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद यहां कई स्टाफ की कोरोना जांच की गई है।


रविवार को पीएमसीएच के दो डॉक्टर और 7 स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। पीएमसीएच में कुल 71 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। असपताल में इलाज करा रहे पूर्णिया के मरीज राजकुमार भगत की मौत हो गई। वहीं एम्स में कोरोना के 10 नए मरीज भर्ती हुए । ये जगदेवपथ, रूपसपुर, पाटलिपुत्र कॉलोनी, गोला रोड के रहने वाले हैं ठीक होने पर चार मरीजों को छुट्टी मिली। यहां जहानाबाद के 90 वर्षीय मरीज शिव यादव की मौत हो गई। एम्स में अभी 109 मरीज भर्ती हैं । पीएमसीएच कोविड अस्पताल में 86 मरीज भर्ती हैं। पटना के रुबन हॉस्पिटल में 33 मरीज भर्ती हैं। एम्स में 2509 सैंपल की जांच में 254 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एनएमसीएच में कोरोना मरीजों के लिए सभी बेड फुल हो गए हैं। यहां कोरोना के 106 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ने बेड फुल होने का स्टीकर भी लगा दिया है। इसकी पुष्टि अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने की। यहां तीन पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में भोजपुर के अजीत प्रताप, गया के सफीक उल्लाह खान और कंकड़बाग की चिंता सिंह शामिल हैं। 


ज्यादा संक्रमित मिलने के कारण रिकवरी दर भी घटकर 91 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। एक समय जिले की रिकवरी दर 99 प्रतिशत पर पहुंच गयी थी। चिकित्सकों ने बताया कि पिछले वर्ष इस समय लॉकडाउन था। सड़क, यातायात, बाजार व दुकानें पूरी तरह से बंद थीं। वैवाहिक गतिविधियां व अन्य समारोह भी पूरी तरह से बंद थे। ऐसे में लोग एक दूसरे से कम मिल पाते थे। इस कारण उस समय संक्रमण अपेक्षाकृत काफी कम फैला।