ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला

Home / news / पटना में आधा दर्जन डॉक्टर फिर संक्रमित मिले, एक दर्जन मेडिकल स्टाफ भी...

पटना में आधा दर्जन डॉक्टर फिर संक्रमित मिले, एक दर्जन मेडिकल स्टाफ भी पॉजिटिव

04-Aug-2020 06:49 AM

PATNA : राजधानी पटना में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को पटना में आधा दर्जन डॉक्टर पॉजिटिव निकले हैं। पीएमसीएच और  आईजीआईएमएस में डॉक्टर फिर से संक्रमित पाए गए हैं। पीएमसीएच के 4 डॉक्टर और 11 मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव मिले हैं। उधर आईजीआईएमएस के दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


सोमवार को पटना में कुल 338 नए मरीज मिले। पीएमसीएच में सोमवार को 323 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 66 पॉजीटिव केस मिले जबकि आईजीआईएमएस में 383 सैंपल की जांच में 49 पॉजिटिव मिले हैं। आईजीआईएमएस में इलाज करा रहे हैं 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना एम्स में पिछले 24 घंटे में 20 नए कोरोना मरीजों को एडमिट किया गया है। पीएमसीएच के नेत्र विभाग के डॉक्टर और मुजफ्फरपुर के एक डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं और इनका इलाज पटना एम्स में चल रहा है।


दानापुर उपकारा में भी कोरोना का विस्फोट हुआ है। दानापुर उपकार के 11 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को होम कोरंटाइन कर दिया गया है। सोमवार को पटना के जिन इलाकों में नए मरीज पाए गए उनमें अनिसाबाद, रूपसपुर, श्रीकृष्णापुरी, फुलवारी, भूतनाथ रोड, राजेंद्र नगर, आशियाना रोड, राजा बाजार, शेखपुरा का इलाका शामिल है। इसके अलावा पटना के ग्रामीण इलाकों की बात करें तो धनरूआ में 10 मरीज मिले हैं। जिनमें एक ही परिवार के 6 लोग शामिल हैं। जलालपुर गांव के रहने वाले एक परिवार के 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पुनपुन प्रखंड के पोठही गांव में पिछले कुछ दिनों में दो दर्जन नए मरीज मिले हैं जिसके बाद इस पूरे गांव को सील कर दिया गया है।