छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
29-Mar-2022 04:36 PM
PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बिहटा- सरमेराSH- 78 पर डीजल भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। पिकअप के पलटते ही उसमें भरा डीजल तेजी से सड़क पर बहने लगा। फिर क्या था ग्रामीणों में डीजल लूटने की होड़ मच गई। ग्रामीण बाल्टी और गैलन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जो जितना डीजल ले सकता था ले लिया।
जबतक वाहन चालक गाड़ी से बाहर आया तबतक पूरी पिकअप वैन खाली हो चुकी थी और ग्रामीण तेल लुटकर मौके से चलते बने थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी में करीब 2200 लीटर डीजल भरा हुआ था। जिसमें से 1600 लीटर या तो सड़क पर गिरकर बर्बाद हो गया या ग्रामीणों ने लूट लिया। गाड़ी में महज 600 लीटर डीजल बचा हुआ था जिसे लेकर चालक वहां से चला गया।
बता दें कि बिहटा-सरमेरा रोड पर घंटों डीजल की लूट होती रही लेकिन इस दौरान पुलिस कहीं नहीं दिखी। पुलिस का कहना था कि पिकअप पलटने की कोई सूचना नहीं मिली थी। गौरतलब है कि पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसका खासा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। राजधानी पटना में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच चुका है। वही डीजल भी शतक लगाने के करीब है।