ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / पटना में डेंगू से एक और मौत, राजधानी में 3 हजार से अधिक...

पटना में डेंगू से एक और मौत, राजधानी में 3 हजार से अधिक पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या

13-Oct-2023 06:54 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं ना कहीं से डेंगू के नए मामले निकाल कर सामने नहीं आते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकलकर सामने आया है जहां डेंगू की चपेट में आने से एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि बीते कल पटना में डेंगू के 157 नए मरीज मिले।


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोकामा के औंटा निवासी अमित सिंह का पुत्र अंकुश कुमार है। परिजनों ने बताया कि बच्चा डेंगू की चपेट में था। पिछले रविवार को उसे पटना के रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।


वहीं, रूबन अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. सत्यजीत ने बताया कि बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डेंगू के साथ ही उसमें इंसेफ्लाइटिस और फेफड़े में संक्रमण के लक्षण भी पाए गए थे। औंटा के ग्रामीण कुंदन कुमार ने बताया कि गांव में 20 से ज्यादा लोग डेंगू की चपेट में हैं। लेकिन सिविल सर्जन कार्यालय व जिला मलेरिया पदाधिकारी कार्यालय से एक दिन भी लार्वासाइड का छिड़काव नहीं किया गया है।


इसके साथ ही इस मामले में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ. श्रवण कुमार और जिला संक्रामक रोग पदाधिकारी (डीवीबीसीओ) डॉ. सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि उनको डेंगू से बच्चे की मौत की जानकारी अभी नहीं है। रूबन अस्पताल द्वारा उनके कार्यालय में रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में वे कुछ कह सकते हैं। 


आपको बताते चलें कि, पटना में अब कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 3613 हो गई है। गुरुवार को मिले डेंगू पीड़ितों में सबसे अधिक पाटलिपुत्रा अंचल में 69, बांकीपुर में 25, एनसीसी में 14, अजीमाबाद में 10, कंकड़बाग में चार और पटना सिटी अंचल में चार डेंगू पीड़ित मिले हैं।