BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
16-Oct-2021 07:03 AM
PATNA : दशहरा के मौके पर पटना पुलिस ने भले ही चाक चौबंद इंतजाम का दावा किया हो लेकिन इसके बावजूद लगातार अपराधिक घटनाएं होती रहीं। दशहरा मेले के दौरान एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो गुटों में भिड़ंत की खबर सामने आई है, घटना बीती रात की है। इस विवाद में फायरिंग हुई और 2 लोग घायल भी हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छेड़खानी को लेकर यह घटना पालीगंज थाना इलाके से सामने आई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के चंदौस मोड़ के पास दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान वहां कई असामाजिक तत्व के लोग भी मौजूद रहते हैं। शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को देखने निकली गांव की महिलाओं और लड़कियों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसको लेकर लड़कियों ने परिवार वालों से शिकायत की जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण और असामाजिक तत्व आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा की फायरिंग शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल दहशत भरा हो गया।
दो गुटों के बीच हुई मारपीट में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान 2 लोगों को गोलियां भी लगी हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पालीगंज कई दफे इलाके में असामाजिक तत्वों को लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से शिकायत की जा चुकी थी लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक गोली भी बरामद की है। इस घटना में पालीगंज के रहने वाले पिंकू कुमार और चिंकू कुमार को गोली लगी है। अब पुलिस यह दावा कर रही है कि वह इस मामले में अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।