BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
30-Sep-2021 11:37 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक दारोगा ने थानेदार पर रिश्वतखोरी का सनसनीखेज आरोप लगाया है. दारोगा का आरोप है कि थानेदार रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ देते हैं. उसने अपने पास सारे सबूत होने का भी दावा किया है. मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
दरअसल, पटना पुलिस के एक दारोगा ने एक थानेदार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. 90 हजार रुपये घूस लेकर एक शख्स को थाने से छोड़ने का आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि इन बातों की जानकारी दारोगा ने 2009 बैच के वाट्सएप ग्रुप में साझा की है. जिसमें पूरे प्रकरण का ब्यौरा तक लिखा गया है.
दारोगा ने थानेदार पर आरोप लगाया है कि चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक मोबाइल दुकान के कर्मी को उठाया था. जबकि पूछताछ दुकान के मालिक से करनी चाहिए थी. दारोगा ने बताया कि वो कर्मी उसका करीबी था. मामले की जानकारी होते ही वो थाने पहुंचे और पूछताछ के बाद छोड़ देने का अनुरोध किया. लेकिन थानेदार ने सिनियर अधिकारियों के आदेश का हवाला देकर कर्मी छोड़ने से मना कर दिया.
दारोगा ने आरोप लगाया है कि रात में दलाल के माध्यम से थानेदार ने उसे छोड़ने के बदले 90 हजार रुपये आरोपित कर्मी के परिजनों से लिये और पीआर बान्ड भरवाकर उसे छोड़ दिया. दारोगा का आरोप है कि दलाल के कारण पूरा थाना बदनाम हो चुका है. साथ ही यह भी दावा किया है कि ये सारा प्रकरण सीसीटीवी में कैद भी है. जांच के बाद थानेदार की पोल खुल सकती है. इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. हालांकि अबतक इस मामले में किसी बड़े अफसर ने कोई कदम नहीं उठाया है.