ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना में दर्दनाक हादसा, वाटर पार्क घूमने जा रहे 2 दोस्तों की मौत,...

पटना में दर्दनाक हादसा, वाटर पार्क घूमने जा रहे 2 दोस्तों की मौत, घर में मचा कोहराम

27-Jun-2021 11:10 AM

By Badal

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां सड़क पर बने डिवाइडर से टकराने की वजह से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है मृतक दोनों दोस्त थे और बाइक से घूमने जा रहे थे. इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ और दोनों की घटनास्थल पर पर ह मौत हो गई. इस घटना के बाद से सनसनी मच गई है. 


घटना पटना सिटी अनुमंडल के फतुहां थाना क्षेत्र के भिखुआ मोड़ NH-30 की है. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो दोस्त पटना से फतुहां की ओर वाटर पार्क घूमने जा रहे थे. बाइक की रफ़्तार काफी तेज थी. इसी दौरान डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सहित दोनों युवक गिर गए. टक्कर कितनी तेज थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दोनों युवकों के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों पटना के जक्कनपुर के रहने वाले थे. मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.