ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / पटना में कोरोना वारियर्स पर संकट पहले से और बढ़ा, 6 डॉक्टर और...

पटना में कोरोना वारियर्स पर संकट पहले से और बढ़ा, 6 डॉक्टर और 2 दर्जन मेडिकल स्टाफ संक्रमित

26-Jul-2020 08:59 AM

PATNA : पटना में कोरोना वॉरियर्स के ऊपर संकट पहले से ज्यादा और गहरा गया है। पटना के पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के 6 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 22 मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आईजीआईएमएस के 3 डॉक्टर 8 स्टाफ और उनसे जुड़े 15 परिजन पॉजिटिव पाए गए हैं। पटना के पीएमसीएच में भी 3 डॉक्टर और 7  नर्स के साथ 8 स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं। 


बाढ़ के एनटीपीसी थाने में संक्रमण का दायरा और बढ़ गया है। थाने में 4 और पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। बाढ़ स्थित एनटीपीसी थाने में कुल 13 लोगों की जांच कराई गई थी जिनमें से 4 पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले थाने में तैनात 5 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है यहां संक्रमण का कुल आंकड़ा 9 है। 


कोरोना वारियर्स पर संकट को देखते हुए पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के डॉक्टर और स्टाफ को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने बड़ा फैसला किया है। अब इन दोनों अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवार वालों का इलाज हॉस्पिटल के अंदर ही कराया जाएगा। आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल में कहा है कि इस स्थिति को देखते हुए 20 बेड की व्यवस्था की गई है जिसमें आईसीयू और एचडीयू के बेड भी शामिल हैं। उधर पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ विद्यापति चौधरी ने कहा है कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बीमार होते हैं तो उनके इलाज के लिए अस्पताल में ही अलग से व्यवस्था की गई है। जिनको माइल्ड ट्रेस होगा उन्हें कॉटेज वार्ड में रखा जाएगा।