चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
10-Apr-2021 01:26 PM
PATNA : पटना में तेज रफ्तार कोरोना वायरस के बीच से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पटना में कोरोना वायरस महिला को जुड़वा बच्चे हुए हैं. एक गर्भवती महिला की डिलीवरी होनी थी. लेकिन पीएमसीएच में उसकी सर्जरी नहीं हो पाई. दरअसल इससे गर्भवती महिला की कोरोना वायरस आई गई थी और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद महिला को पीएमसीएच से पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. इस निजी नर्सिंग होम में कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई गई. इस महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. इसमें एक बेटा और एक बेटी है.
गोपालगंज की रहने वाली 38 साल की रीना राय के पति पंकज पेशे से टीचर हैं. वह अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए पीएमसीएच लेकर पहुंचे थे. 8 अप्रैल को रीना को प्रसव पीड़ा की शुरुआत हुई. लेकिन उसकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई. पीएमसीएच में ऑपरेशन का इंतजाम नहीं हो सका. लिहाजा रीना की तबीयत लगातार खराब होती गई. आखिरकार पटना के एक नर्सिंग होम में डॉक्टरों ने मां और बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर सर्जरी की. इस सर्जरी के बाद जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ.
जिस निजी नर्सिंग होम में कोरोना पॉजिटिव महिला की सर्जरी कर बच्चों का जन्म कराया गया, वहां डॉक्टरों के साथ-साथ दूसरे मेडिकल स्टाफ में भी जोखिम मोल लिया. इस पूरी सर्जरी के दौरान ऐसे मेडिकल इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया गया, जो पूरी तरह से डिस्पोजेबल हो. ऑपरेशन के बाद ऑपरेशन थिएटर को तीन बार सैनिटाइज किया गया. डिलीवरी के बाद रीना की तबीयत बिल्कुल ठीक है. उसे कोरोना वायरस है. जबकि दोनों बच्चों को ऑक्सीजन में रखा गया है. उनकी कोरोना की जांच भी की गई है.