Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
09-Aug-2020 07:12 AM
PATNA : बीते दिन राजधानी पटना में कोरोना का सैटरडे स्ट्रोक देखने को मिला है। पटना में 492 नए कोरोना मरीज मिले हैं जिनमें एक डॉक्टर समेत 20 मेडिकल स्टाफ भी शामिल है। पटना में कोरोना मरीजों की संख्या अब 12 हजार के ऊपर चली गई है। इनमें से अभी भी 4116 एक्टिव केस हैं। पीएमसीएच में शनिवार को 375 सैंपल की जांच की गई जिनमें से 41 से पॉजिटिव मिले। पीएमसीएच एक डॉक्टर और 18 मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं।
पटना के आईजीआईएमएस में दो मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं और मेडिकल स्टाफ के 8 परिजनों को भी कोरोना निकला है। आईजीआईएमएस में कुल 1009 सैंपल की जांच की गई जिसमें 57 पॉजिटिव के सामने आए हैं। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में 101 लोगों की जांच की गई जिसमें 11 पॉजिटिव मिले हैं।
पटना के हर मोहल्ले में कोरोना के नए मरीज पाए जा रहे हैं। कंकड़बाग, मीठापुर, बोरिंग रोड, श्री कृष्णा पुरी, बुद्धा कॉलोनी समेत कई मोहल्लों से नए मरीज मिले हैं। इसके अलावे पटना ग्रामीण इलाके में भी मरीजों का मिलना जारी है। धनरूआ में एएनएम समेत 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धनरूआ में अब तक 2 एमएम संक्रमित हो चुकी हैं। फतुहा पीएससी में 16 मरीज मिले हैं जबकि रेफरल हॉस्पिटल बिहटा में 87 लोगों का टेस्ट किया गया जिनमें 6 संक्रमित मिले। मनेर पीएचसी में 56 लोगों की जांच में 4 केस मिले। बिक्रम में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में 5 केस मिले हैं। अथमलगोला में 2, बेलछी में 1 और पंडारक में 3 नए मरीज मिले हैं। नौबतपुर पीएचसी में 5 पॉजिटिव के सामने आए हैं इनमें स्थानीय बीडीओ के निजी ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है।