ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / पटना में कोरोना का कहर, बोरिंग रोड, दानापुर समेत कई नए इलाकों 48...

पटना में कोरोना का कहर, बोरिंग रोड, दानापुर समेत कई नए इलाकों 48 संक्रमित मिले

03-Jul-2020 01:11 PM

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी पटना में संक्रमितों की संख्या 1 हजार के पास पहुंचने वाली है.   हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहला ताजा अपडेट जारी किया गया है. जिसके अनुसार पटना में 48 कोरोना संक्रमित मिले हैं. 

पटना के बोरिंग रोड, दानापुर, नौबतपुर, दनियावां, पुनपुन, कंकड़बाग, पालिगंज, कुम्हरार, पटना सिटी समेत कई इलाकों से ये मरीज मिले हैं. वहीं इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. इसमें से ज्यादातर नौबतपुर, दानापुर के हैं. वहीं पटना बोरिंग रोड में भी चार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.  



बता दें कि पटना सिटी अनुमंडल में 18 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. 63 कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ी है. वहीं शुक्रवार को मिले नए मरीजों के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या में इजाफा हो गया है.  डीएम कुमार रवि ने एसडीओ को तत्काल कंटेनमेंट जोन बनाने , बैरिकेडिंग करने, प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने संबंधी बैनर लगाने ,मेडिकल टीम को सक्रिय एवं तत्पर रहने तथा कांटेक्ट ट्रेसिंग करने, का निर्देश दिया है. साथ ही कंटेनमेंट जोन एरिया को सैनिटाइज करने तथा आवागमन को रोकने का  सख्त निर्देश दिया है.