चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
21-Mar-2021 03:15 PM
PATNA : देशभर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से यू-टर्न लेता नजर आ रहा है. बिहार में हालांकि संक्रमण की दर अन्य राज्यों की तुलना में कम है लेकिन यहां भी नीतीश सरकार ने कोरोना को लेकर हाईअलर्ट जारी किया है. इसी बीच होली का त्यौहार आने वाला है और कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने साफ़ तौर पर होली समारोह जैसे कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है. लेकिन खुलेआम होली मिलन समारोह के आयोजन किये जा रहे हैं. पटना के दानापुर सगुना मोड़ स्थित एक्वा वाटर पार्क में 'रंग दे डिस्को' होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी भी पहुंची थी. काजल राघवानी ने कार्यक्रम में अपना जलवा तो खूब बिखेरा लेकिन कोरोना गाइडलाइन्स की धज्जियां उड़ती नजर आई. एक भी शख्स मास्क लगाये या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता नजर नहीं आ रहा था. खुद काजल राघवानी भी पूरे कार्यक्रम के दौरान मास्क का इस्तेमाल करती नजर नहीं आई.
गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह आयोजित कराने पर प्रशासन ने रोक दी है. राज्य के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने मुख्य सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक के बाद सभी जिलों के डीएम व एसपी को स्पष्ट निर्देश दे दिये थे कि इस बार प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह आयोजित न होने पाए. मुख्य सचिव सिंह ने सभी जिलों के डीएम व सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि वे सार्वजनिक स्थल पर होली मिलन समारोह के आयोजन की अनुमति न दें. इसके बावजूद भी खुलेआम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
आपको बता दें कि बिहार प्रशासन के आदेश की अवहेलना करते हुए दानापुर सगुना मोड़ स्थित एक्वा वाटर पार्क में 'रंग दे डिस्को' होली कार्यक्रम का आयोजन सोलबीट एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया. इसमें काजल राघवानी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति भी दी. काजल को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. और खुलेआम कोरोना को लेकर बनाये गए नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई.